फिरोजाबाद तरंग नगर की विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में धूमधाम से मनाई गई जयंती रंगारंग ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए छात्र-छात्राओं को महापुरुषों के बारे में जानकारी दी
फिरोजाबाद नगर की शैक्षिक संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सादगी पूर्वक मनाई। इस अवसर पर कालेजों में ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम के स्वर गूंजते रहे। इस्लामिया इंटर कालेज में कालेज प्रबंधक गुलाम नवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बापू एवं शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डा. इमत्याज हुसैन ने बापू के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। प्राथमिक विद्यालय कपावली और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपावली (नारखी) में सामूहिक रूप से एक महोत्सव विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें प्रधान अध्यापक जूनियर हाईस्कूल श4बीर अली और मिथलेश कुमारी ने महात्मा गांधी और शास्त्री के विषय बच्चों को अवगत कराया। श्री पीडी जैन इंटर कालेज में भी उ1त दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य आदित्य कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर कमल कुमार जैन, विमल कुमार शर्मा, साहस कुमार जैन सहित अन्य अध्यापकों ने विचार व्य1त किए। श्री आदिनाथ जैन विद्यालय छोटी छपैटी में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा कुलश्रेष्ठ ने किया। डा. राम मनोहर लोहिया जूनियर हाईस्कूल में महापुरुषों की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरपाल सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं एजी स्कूल सुहाग नगर में भी महापुरुषों की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। महेंद्रा आशुलिप शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित विशेष बाल श्रमिक विद्यालय अंबे नगर और कश्मीरी गेट द्वितीय में गांधी के जन्मोत्सव पर ध्वजारोहण किया गया।
श्री तिलक विद्यालय इंटर कालेज, रफी अहमद किदवई जूनियर हाईस्कूल मैमरान में विद्यालय इंचार्ज अमन द्विवेदी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। स्वामी रामतीर्थ गल्र्स कालेज में प्रधानाचार्य अशोक यादव और वरिष्ठ अध्यापक शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री चिरौंजी लाल छदामीलाल शिक्षा समिति की ओर से संचालित विशेष बाल श्रमिक विद्यालय रसूलपुर प्रथम और द्वितीय में प्रधानाचार्य एके सिंह के नेतृत्व में और रामा कन्या विद्यालय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा के नेतृत्व में जयंती धूमधाम से मनाई।
फोटो नं. १०गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते लोग।
नगर में राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। सभी लोगों ने महापुरुषों के तैल चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यालय पर इस अवसर पर राम धुन का गायन भी किया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती चौराहा गंज स्थित कार्यालय में समारोह पूर्वक आयोजित की गई। इसमें व1ताओं ने निर्णय लिया कि बापू की जयंती पर दलित कार्यकर्ता के यहां सभी लोग सहभोज करेंगे। सभी लोक आसफाबाद स्थित विश्व प्रताप सिंह दिवाकर के यहां सहभोज करने गए। इस अवसर पर शहर इंका अध्यक्ष शफात खान, नसीर अहमद और प्रेमनारायण द्विवेदी ने विचार व्य1त करते हुए महापुरुषों को शत-शत नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष केशव देव, नुरुल हुदा लाला राईन, कुसुम सिंह, मीना यादव, नईम खां सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष इरफान राही के नेतृत्व में एक गोष्ठी कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर सतीश जैन, हरवंश लाल कपूर, प्रेमचंद्र शंखवार, रामजीलाल जाटव और राधेश्याम आदि उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी (इ) के जिला कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी के नेतृत्व में पेमेश्वर गेट पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नियामत, विमल बाबू, शाहिद रहमान और हरिओम झा आदि उपस्थित थे।
शहर कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार प्रकोष्ठ फीरोजाबाद की ओर से गांधी और शास्त्री जयंती पर जिला अस्पताल में र1तदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप तिवारी ने की। इसमें शिवम् तिवारी, संजय श्रोत्रिय, संदीप तिवारी, और अमित उपाध्याय आदि लोग उपस्थित थे। शहर युवक कांग्रेस केमेटी (आई) के अध्यक्ष वैभव चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।
जायंट्स ग्रुप आफ फीरोजाबाद महिला द्वारा बापू और शास्त्री की जयंती पर सेवा दिवस का आयोजन किया। इसमें ग्रुप की सदस्याओं ने आर्य नगर स्थित नर्सिंग होम में मरीजों का हालचाल भी पूछा। इस अवसर पर सौ या चौहान, कविता खरबंदा, रेखा यादव, अनुपम जैन, नित्या उपाध्याय, कमलेश सचदेवा, नीता गुप्ता और आरती शर्मा सहित दर्जनों सदस्याएं उपस्थित थीं। मानव जन कल्याण और विकास समिति के प्रधान अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्त की अध्यक्षता में कश्मीरी गेट पर जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय राठौर साहू महासभा ने भी बापू और शास्त्री जयंती विचार गोष्ठी के रूप में मनाई। प्रदेश महामंत्री अहिबरन सिंह राठौर ने गांधी पार्क में गांधी की प्रतिमा पर महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय जन कल्याण सभा और मुस्लिम सेवा समिति की ओर से भी बापू और शास्त्री की जयंती मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया। नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शनिवार, 3 अक्टूबर 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
