गुरुवार, 23 जुलाई 2009

jai bharat ,

ड्रेस कोड में दिखेंगे छात्र-छात्राएं
शिकोहाबाद nagar के एके कालेज में इस सत्र से छात्र-छात्राएं यूनीफॉर्म में ही दिखाई देंगे। आयोग से आए नए प्राचार्य ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं अब शैक्षणिक माहौल सुधारने के लिए छात्र-छात्राओं को हर रोज उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। वहीं शिक्षकों के लिए भी नियमित रूप से कक्षाओं में पढ़ाना जरूरी कर दिया गया है।
आयोग से आए प्राचार्य डा.आरके सिंह ने शैक्षणिक माहौल सुधारने का बीड़ा उठा लिया है। बीए, बीकॉम, एमए एवं एमकॉम के छात्रों के लिए कालेज में यूनीफार्म अनिवार्य कर दी है। यूनीफार्म में न आने वाले छात्र-छात्राओं को कालेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों के लिए सफेद कमीज व काली पेंट तथा छात्राओं के लिए सफेद सलवार-सूट एवं नीली चुनरी निर्धारित की गई है।
इधर शैक्षणिक माहौल सुधारने के लिए कालेज द्वारा एक पोस्टकार्ड भी मांगा है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कालेज द्वारा इस पोस्टकार्ड के जरिए ही छात्र-छात्राओं के घरों पर सूचना भेजी जाएगी। इस सूचना को भेजे जाने के बाद भी जनवरी व फरवरी में सुधार न होने पर विवि परीक्षाओं से रोका जा रहा है। उपस्थिति का निरीक्षण खुद प्राचार्य डा. सिंह ही करेंगे।
वहीं कालेज में कक्षाओं ने पढ़ाने वाले शिक्षकों की भी लगाम कसी जाएगी। शिक्षकों को हर हालत में कालेज परिसर में समय-सारिणी से 15 मिनट पूर्व ही आना होगा। कालेज प्राचार्य डा. राम खिलाड़ी सिंह यादव का कहना है कि इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे वह छात्र हो या शिक्षक। इस बाबत उन्होने कहा कि लगातार 15 दिन गैरहाजिर रहने वालों का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। नए सत्र में यूनीफार्म से छात्र-छात्राओं में समानता का भी संदेश जाएगा।

1 टिप्पणी:

  1. अच्च्छा ब्लोग, फ़िरोज़ाबाद की गन्दगी, कीचड, बरसात में जल से भरी मुख्य सडको के बारे में भी लिखें। ताकि प्रशासन चेते।

    जवाब देंहटाएं